diwali horizontal

लखनऊ व्यापार मंडल क्रिकेट टूर्नामेंट: सीमेन्ट एसोसिएशन और कैंट व्यापार मंडल ने दर्ज की जीत

0 106

लखनऊ व्यापार मंडल क्रिकेट टूर्नामेंट: सीमेन्ट एसोसिएशन और कैंट व्यापार मंडल ने दर्ज की जीत

लखनऊ: लाला विशंभरदयाल अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ व्यापार मंडल क्रिकेट चैंपियन टूर्नामेंट 2025 के दूसरे दिन का रोमांचक मुकाबला 29 अप्रैल को ग्रीन पार्क स्पोर्ट्स हब, राजाजीपुरम में खेला गया। इस दौरान दो मैचों का आयोजन हुआ, जिसमें सीमेन्ट एसोसिएशन बनाम खुर्दही बाजार तथा लखनऊ आयरन एंड हार्डवेयर एसोसिएशन बनाम कैंट परिक्षेत्र व्यापार मंडल की टीमें आमने-सामने रहीं।पहले मैच में सीमेन्ट एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 101 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खुर्दही बाजार की टीम 92 रन ही बना सकी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे जयंत, जिन्होंने 31 गेंदों पर 50 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और 3 विकेट भी हासिल किए।दूसरा मुकाबला रात्रि 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें कैंट परिक्षेत्र व्यापार मंडल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ हार्डवेयर एंड आयरन एसोसिएशन की टीम ने 15 ओवर में 85 रन बनाए, जिसे कैंट टीम ने मात्र 9 ओवर में 56 रन बनाकर जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच चिन्टू रहे, जिन्होंने 33 गेंदों पर 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।टूर्नामेंट संयोजक और लखनऊ व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों को मंच देने का यह प्रयास व्यापारिक समुदाय के सहयोग और एकजुटता को भी मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि आज, 30 अप्रैल को पहला मैच रात्रि 8 बजे से शिवाजी मार्ग व्यापार मंडल बनाम सहारा स्टेट मार्केट व्यापार मंडल के बीच और दूसरा मैच 10 बजे से लखनऊ साइकिल एसोसिएशन बनाम डालीगंज मार्केट ब्रह्मास्त्र व्यापार मंडल के बीच खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.