diwali horizontal

नकली चाय का बड़ा भंडाफोड़!

0 41

नकली चाय का बड़ा भंडाफोड़!

इंडिया Live: तेलंगाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नकली चाय पाउडर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

Telangana Police ने कार्रवाई करते हुए करीब 3,000 किलो नकली चाय पाउडर और 1,500 किलो एक्सपायर्ड चाय पाउडर बरामद किया है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

जांच में पता चला है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर नकली चाय पाउडर तैयार कर रहा था। इस अवैध कारोबार के लिए 10 गोदामों में माल स्टोर किया जाता था।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि गिरोह का एक सदस्य खुद नकली चाय पाउडर बनाने का तरीका भी दिखाता नजर आया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी असम और पश्चिम बंगाल से एक्सपायर्ड चाय पाउडर खरीदते थे, फिर उसमें रंग मिलाकर उसे असली बताकर बेचते थे। यह नकली चाय पाउडर हैदराबाद और आसपास के कई जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।  ऐसी मिलावट से जुड़े मामलों से सावधान रहें और केवल भरोसेमंद ब्रांड की ही चाय खरीदें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.