diwali horizontal

लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी हुई लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

0 89

लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी हुई लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तरी जोन अंतर्गत थाना रहीमाबाद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई रिवॉल्वर, 5 जिंदा कारतूस और ₹6600 नगद बरामद किए हैं। अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही थाना रहीमाबाद में मामला दर्ज था, जिसकी विवेचना के क्रम में यह गिरफ्तारी हुई है।थाना रहीमाबाद पुलिस टीम 7 अगस्त को सुबह गहदो बाजार क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त खगेश्वर खेड़ा-उमरावल तिराहा रोड पर मौजूद है। इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने कटियारा फार्म के पास स्थित सदन मार्केट की टिनशेड के पास से अभियुक्त को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास पुत्र हरिश्चंद्र रावत, निवासी ग्राम गुलरहिया, मजरा रहटा, थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने सुबह लगभग 3:35 बजे उसे विधिक रूप से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर (संख्या FG27455), पांच जिंदा कारतूस (32 बोर), ₹6600 नकद और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन (रियलमी 12) बरामद हुआ।गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय में रिमांड हेतु भेजा गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया और अभियुक्त के परिवार को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई।इस कार्रवाई में थाना रहीमाबाद के उप निरीक्षक उमेश यादव, संदीप कुमार, इंद्रजीत सिंह तथा आरक्षी देशराज और शैलेन्द्र शामिल रहे।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने इस कार्रवाई को अपराध के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया है, जिसका उद्देश्य शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.