diwali horizontal

गांव में फैल रहे कोरोना संक्रमण पर सरकार के दावों पर मायावती भड़कीं,कहा- घोषणाएं चुनावी वादों की तरह

0 241

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने योगी सरकार को गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर घेरा है. उन्होंने कहा कि, कोरोना संक्रमण से गांवों के हालात भयावह हैं. उन्होंने कहा कि, सरकार संक्रमण को रोकने के लिये तमाम दावे कर रही है लेकिन ये सब चुनावी वादों की तरह हैं. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हाल बेहद खराब है

बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा कि, प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्रों को सरकार तुरंत सक्रिय करे ताकि बेसहारा व ग्रामीण इलाके के लोग अपना सही इलाज करा सके. मायावती ने ट्वीट के दौरान ये बातें लिखीं.

गांव में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना

आपको बता दें कि, एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के एक तिहाई गांवों में कोविड संक्रमण पहुंच चुका है. यूपी में पंचायत चुनावों के बाद कोरोना के मामले गांव में तेजी से बढ़े हैं. यही नहीं, पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले हजारों लोगों ने जान गंवाई. इसके राज्य के शिक्षकों की ड्यूटी के दौरान मौत से सियासी बवाल मचा हुआ है. मौत के आंकड़े को लेकर सरकार व शिक्षक संघ के अपने-अपने दावे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.