diwali horizontal

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

0 129

मलिहाबाद,लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद पर गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक डाक्टर चंदन कुमार यादव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मन चेतना दिवस का शुभारंभ हुआ जिसमे मनो रोगियों को परामर्श देते हुए उपचार प्रदान किया गया। इस शिविर में कुल 47 मनो रोगी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित कुमारी गरिमा सिंह ने चार मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए। तथा पीएसडब्ल्यू रवि द्विवेदी ने आगंतुकों को मनोरोग विधा में संवेदीकरण किया। कार्यक्रम में सीआरए आदेश पांडे, बीसीपीएम डाक्टर आरिफ खान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.