diwali horizontal

लापता हुई बच्ची का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

0 110

बहराइच : मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत कुड़वा के कल्लू गौड़ी में घर के पास खेलते समय गायब बालिका की घर के पीछे मिली लाश घटना की सूचना पर पहुंचे जिले के उच्च पुलिस अधिकारी व जिलाअधिकारी, परिजनों ने बताया की बच्ची घर के पास खेल रही थी अचानक गायब हो गयी जिसकी सुचना थाना मोतीपुर पुलिस को दी गयी आनन फानन मे पुलिस ने पहुंच कर बच्ची की खोज बीन करने में जुट गयी डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया गया लेकिन कोई सुराग नही मिला।

आज सुबह बगल के घर के पीछे बच्ची का शव पड़ोस के लोगों ने देखा जिसकी सुचना बालिका के परिजनों को दिया सुचना मिलते ही आस पड़ोस में हड़कम्प मच गया जिसकी सूचना तुरंत संबंधित थाने को दी गई मौके पर पुलिस बल एवं जिले के आला अधिकारी पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गए इसी क्रम में पुलिस द्वारा पुनः डॉग स्क्वायड का सहारा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव चौधरी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में मामले का जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया गया l

Leave A Reply

Your email address will not be published.