diwali horizontal

घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो, यूं कर लें,किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाए। दीपावली का तोहफा लेकर पहुंचा सानिध्य फाउंडेशन

0 114

बहराइच: जनपद में हुजूरपुर रोड पर स्थित बिहान बालिका विद्यालय बहराइच जिसमे गांवों के गरीब मजदूरों की बेटियां रहकर पढ़ाई करतीं हैं उनके बीच खुशियां बांटने पंहुचा सानिध्य फाउंडेशन। धनतेरस की पूर्व संध्या पर विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं एवं फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने बड़ी ही आकर्षक रंगोली बनाई जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया, दीपों से पूरे प्रांगण को सजाया गया, पूजा के बाद छात्राओं नृत्य प्रस्तुत किया जो बड़ा ही रोचक एवं शानदार था। फिर सभी ने मिलकर आतिशबाजी का आनंद उठाया फिर फाउंडेशन द्वारा लगाए गए लजीज नाश्ते के स्टाल पर जमकर मौज मस्ती की बच्चो के लिए नाश्ते में पानी की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया प्रसाद सहित सभी स्टाफ एवं फाउंडेशन के राजन श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मयंक गर्ग, रवीन्द्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, गुरुप्रीत सिंह, सुल्तान रायनी, राधेश्याम श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.