diwali horizontal

स्वास्थ्य प्रोत्साहन दिवस संग होगा सास बेटा बहू सम्मेलन

0 243

परिवार नियोजन की थीम पर होगा कार्यक्रम

बहराइच : गर्भावस्था के दौरान होने वाले जोखिम को कम करने में परिवार नियोजन साधनों की भूमिका अहम है। समुदाय में इसकी स्वीकार्यता को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां होंगी। इन्ही में से एक कार्यक्रम सास, बेटा बहू सम्मेलन है। इसका आयोजन 20 सितंबर से 20 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसमें सास, बहू और बेटा शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लगभग सभी निर्णय में पुरुषों की सहमति को आवश्यक माना जाता है। इसलिए सास, बेटा बहू सम्मेलन के दौरान पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बेटे यानि बहू के पति को भी शामिल किया जाएगा। ताकि स्वस्थ परिवार के निर्माण में परिवार नियोजन साधनों की स्वीकार्यता को सुनिश्चित किया जा सके।

क्या है सास बहू बेटा सम्मेलन यूपी टीएसयू के परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि शादी के दो साल बाद ही गर्भधारण करने, दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर रखने तथा दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन का स्थायी साधन अपनाने की परंपरा माँ व शिशु दोनों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। इसके लिए स्थायी व अस्थायी परिवार नियोजन के आधुनिक साधन निःशुल्क उपलब्ध हैं । इसे बढ़ावा देने व परिवार नियोजन साधनों को लेकर भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से सास, बेटा बहू सम्मेलन का आयोजन जनपद के प्रत्येक उपकेन्द्रों पर किया जायेगा।
यह होंगे प्रतिभागी
विगत एक वर्ष के दौरान नव विवाहित दंपत्ति
विगत एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला
ऐसे दंपत्ति जिन्होने परिवार नियोजन का कोई भी साधन नहीं अपनाया है
ऐसे दंपत्ति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं
आदर्श दंपत्ति : जिनका विवाह से दो वर्ष बाद पहला बच्चा हुआ है , जिनके पहले बच्चे से दूसरे बच्चे में तीन साल का अंतर है या दंपत्ति ने दो बच्चे के बाद स्थायी साधन अपनाया है
इन जानकारियों से होंगे रूबरू
परिवार नियोजन के स्थायी साधनों की जानकारी
परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की जानकारी
प्रसव पश्चात परिवार नियोजन साधन की जानकारी
दो बच्चों के बीच में अंतराल
गर्भ समापन पश्चात परिवार नियोजन साधन की जानकारी
सही जवाब देने वाले होंगे सम्मानित जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाले परिवार को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.