diwali horizontal

केजीएमयू में अब ब्लड कैंसर की जांच

0 142

लखनऊ : केजीएमयू में अब ब्लड कैंसर की जांच भी हो सकेगी। चिकित्सा विवि का पैथोलॉजी विभाग एडवांस नेक्स्ट जेन सीक्वेंसिंग शुरू करेगा। इस जांच के शुरू होने से केवल ब्लड कैंसर ही नहीं, रक्त से होने वाली कई दूसरी बीमारियों की पहचान भी हो सकेगी।पैथाेलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. यूएस सिंह के मुताबिक ब्लड कैंसर में मरीज का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। यदि प्रथम चरण में ही बीमारी का पता चल जाए तो इस पर काबू पाया जा सकता है।अब केजीएमयू में सभी प्रकार के ब्लड कैंसर की जांच हो सकेगी। इसके साथ ही मॉलिकुलर टेस्ट भी शुरू किया जाएगा, जिससे गंभीर रोगों की पहचान आसान हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.