diwali horizontal

लखनऊ में 8वीं मोहर्रम के मौके पर ‘अलम-ए-फातेह-फुरात’ जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर सामान्य यातायात रहेगा प्रतिबंधित

0 98

लखनऊ में 8वीं मोहर्रम के मौके पर ‘अलम-ए-फातेह-फुरात’ जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर सामान्य यातायात रहेगा प्रतिबंधित

लखनऊ: में 4 जुलाई 2025 को इस्लामिक माह की 8वीं मोहर्रम के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक “अलम-ए-फातेह-फुरात” जुलूस को लेकर यातायात पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह जुलूस शुक्रवार रात 9 बजे दरियावाली मस्जिद (जिन्नातों वाली मस्जिद) से शुरू होकर बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट, नीबू पार्क, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज, फूल मंडी, कमला नेहरू क्रॉसिंग होते हुए इमामबाड़ा गुफरानमाब तक पहुंचेगा।जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शाम 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीतापुर रोड से आने वाले बड़े और छोटे वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा व जिन्नातों वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें कपूरथला, आईटी चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। वहीं, हरदोई रोड से चौक की ओर जाने वाली रोडवेज बसें बालागंज चौराहे से दाईं ओर कैंपवेल रोड के रास्ते भेजी जाएंगी।हरदोई रोड से आने वाले छोटे वाहन भी कोनेश्वर चौराहे से चौक या कमला नेहरू क्रॉसिंग की ओर नहीं जा सकेंगे और इन्हें घंटाघर, दुर्गादेवी मार्ग होते हुए बंधा रोड व नया पुल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाला यातायात पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात डालीगंज पुल, नदवा बंधा, आईटी चौराहा, कपूरथला होते हुए भेजा जाएगा।नीबू पार्क फ्लाईओवर से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की ओर नहीं जा सकेगा और उन्हें चौक, ठाकुरगंज या चरक चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा। चौक चौराहे से खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज के रास्ते नीबू पार्क और कमला नेहरू क्रॉसिंग की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।मेडिकल क्रॉसिंग से नीबू पार्क, विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास की ओर जाने वाले सभी वाहन डायवर्ट किए जाएंगे। इसी प्रकार नक्खास से विक्टोरिया स्ट्रीट और अकबरी गेट से लेकर मेडिकल क्रॉसिंग के बीच के सभी मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।जुलूस मार्ग – दरियावाली मस्जिद से पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा, नीबू पार्क, फूल मंडी, मेडिकल क्रॉसिंग होते हुए गुफरानमाब इमामबाड़ा तक – पर भी किसी प्रकार का सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली बसें प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी नियंत्रित रूप से पास की जाएंगी। इसके लिए यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष से 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। जुलूस के सफल आयोजन और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगा और प्रत्येक मार्ग की निगरानी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.