diwali horizontal

पश्चिम बंगाल के परगना जिले में डायरिया का प्रकोप

0 101

पश्चिम बंगाल : के परगना जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां के कमरहट्टी में गुरुवार को डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब 300 लोग संक्रमण से ग्रसित हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाके में मेडिकल कैंप लगाया गया है और लोगों को ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं।

सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज के मुताबिक 297 मरीज अभी तक इलाज के लिए पहुंच चुके हैं, जिसमें से 150 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी मरीजों के सैंपल लेकर विस्तृत जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से तीन लोगों में कालरा की पुष्टि हुई है।  बीमारी फैलने के बाद वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल और क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वॉटर सप्लाई को दुरुस्त करने व क्लोरोनाइजेश के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमराहट्टी में तीन मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जहां पर 16 हजार से ओआरएस पैकेट व दवाईयां बांटी जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.