diwali horizontal

UP में पराग का दूध 2 रुपए हुआ महंगा 

0 14

UP में पराग का दूध 2 रुपए हुआ महंगा 

UTTAR PRADESH LIVE: अमूल के बाद अब यूपी की सबसे बड़े डेयरी ब्रांड पराग ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें 15 मई की शाम से लागू होंगी। फुल क्रीम दूध का रेट 69 रुपए लीटर से बढ़ाकर 71 रुपए लीटर कर दिया गया है।

पराग के जीएम की तरफ से गुरुवार को निर्देश जारी कर दिए गए। फुल क्रीम, सुपर स्टैंडर्ड, टोंड मिल्क और स्टैंडर्ड सभी दूध के रेट में बढ़ोतरी की गई है।

पराग डेयरी ने इससे पहले दूध के दाम मई 2025 में बढ़ाए थे। उस समय भी कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। अब करीब एक साल बाद फिर से पराग दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।

अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले एक रुपए सस्ता पराग गोल्ड के छह लीटर पैक की कीमत 420 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए कर दी गई है। 500 एमएल पैक की कीमत 35 रुपए से बढ़ाकर 36 रुपए कर दी गई है। अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले पराग के दाम एक रुपए प्रति लीटर अभी भी कम है।

एक लीटर पैक अब 59 रुपए में मिलेगा पराग टोंड मिल्क के पांच लीटर पैक की दर 285 रुपए से बढ़ाकर 290 रुपए कर दी गई है। एक लीटर पैक अब 57 रुपए के बजाय 59 रुपए में मिलेगा, जबकि 500 एमएल पैक 29 रुपए के बजाय 30 रुपए में उपलब्ध होगा। स्टैंडर्ड मिल्क के 500 एमएल पैक की कीमत 32 रुपए से बढ़ाकर 33 रुपए कर दी गई है।

वहीं पांच लीटर पैक में सबसे अधिक 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसकी नई कीमत 300 रुपए होगी, जो पहले 290 रुपए थी। टी-स्पेशल मिल्क के एक लीटर पैक की कीमत भी 64 रुपए से बढ़ाकर 66 रुपए कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.