बहराइच : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत निर्मित आवासों के लाभार्थियों के गृह प्रवेश/आवास की चाभी वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा 01 सितम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से लाभार्थियों से संवाद करेंगे। मा. मुख्यमंत्री जनपद के विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमीनपुर नगरौर की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी हाजरा पत्नी सलीम से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के साथ अमीनपुर नगरौर में लाभार्थी के आवास से वर्चुअल संवाद के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेते मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अघीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव, एन.आई.सी. के सहायक रमन गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आज़ाद अहमद सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.