diwali horizontal

गायब युवतियों को पुलिस ने किया बरामद

0 225
 लखनऊ : गाजीपुर पुलिस टीम ने गुमशुदा लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रशान्त कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर ने बताया कि थाना पर दो युवतियों के गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस टीम ने जमीनी व तकनीकी सूचनाओं के संकलन करने के उपरान्त थाना नाका हिण्डोला क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चारबाग पर 19 वर्षीय और 18 वर्षीय युवतियों को बरामद कर लिया है। एक युवती द्वारिका पुरी इन्दिरानगर थाना गाजीपुर की निवासी थी। जबकि दूसरी विवेकानन्द पुरी हाईडिल कालोनी की रहने वाली थी। बेटियों को पाकर परिजनों ने पुलिस के कार्य की सराहना की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.