diwali horizontal

विकास दुबे के फरार साथियों के पोस्टर जारी, 25-25 हजार का घोषित है इनाम

0 345

लखनऊ : कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों को शहादत को 100 घण्टे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक विकास दुबे पुलिस की गिरफत से बाहर है। 3 जुलाई की भोर से ही पुलिस और एसटीएफ की 100 टीमें पूरे प्रदेश में खाक छान रही हैं, लेकिन विकास दुबे को नहीं खोज सकी हैं। मंगलवार को यूपी पुलिस ने विकास के साथ उसके फरार साथियों के पोस्टर जारी किए हैं। विकास दुबे के इन गुर्गों पर भी 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित है।

पोस्टर में 16 अपराधियों के नाम और फोटो चस्पा किए गए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों के तीन मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इससे पहले उन्नाव में नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर विकास दुबे का फोटो चिपकाया गया था। मंगलवार को ही डीजीपी ने विकास दुबे पर घोषित ईनाम राशि 1 लाख से बढ़ाकर ढाई लाख कर दी है।

बता दें कि पूरी ताकत झोंकने के बाद भी अभी तक विकास दुबे का सुराग नहीं लगा है। गुरुवार रात पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद शुक्रवार तड़के पुलिस ने कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में विकास दुबे के मामा व एक साथी को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके बाद पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल पायी है। विकास की पत्नी भी बच्चों सहित फरार है

Leave A Reply

Your email address will not be published.