diwali horizontal

कृषि कल्याण केन्द्र के माध्यम से ‘सिंगल विण्डों सिस्टमÓ द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज,

0 208

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में कृषि कल्याण केन्द्रों की स्थापना योजनान्तर्गत 80 कृषि कल्याण केन्द्र्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है तथा 62 कृषि कल्याण केन्द्र्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 181 कृषि कल्याण केन्द्र्र निर्मित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि कल्याण केन्द्र के माध्यम से ‘सिंगल विण्डों सिस्टमÓ द्वारा कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज, कृषि रक्षा रसायन तथा कृषकों को परामर्श देने की व्यवस्था भी की गयी है। सरकार द्वारा कृषि विभाग को वर्ष 2017-18 में 100, वर्ष 2018-19 में 31 एवं वर्ष 2019-20 में 50 कुल 181 कृषि कल्याण केंद्र्रों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। कृषि विभाग से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार 2020-21 में माह नवम्बर, 2020 तक 62 कृषि कल्याण केन्द्र्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में 18 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.