diwali horizontal

 भारत के साथ रिश्ते अमेरिका के राष्ट्रीय हित में

0 184

वाशिंगटन : राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा दक्षिण-मध्य एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के पद पर नामित शीर्ष राजनयिक डोनाल्ड लू ने कहा कि भारत से रिश्ते बढ़ाना अमेरिकी हित में है। उन्होंने अपने नाम की पुष्टि के लिए हो रही सुनवाई के दौरान सीनेट की विदेश संबंध समिति के सामने यह प्रतिक्रिया दी। लू ने समिति के सदस्यों से कहा कि हिंद प्रशांत क्षेत्र की दो महाशक्तियों के तौर पर हमें यह सुनिश्चित करने की कोशिश करना चाहिए कि हमारे एशियाई भागीदार संप्रभु व स्वतंत्र रहें और किसी एक का प्रभुत्व न हो। उन्होंने कहा, यह हमारे राष्ट्रीय हित में है कि हम भारत के साथ अपने तेजी से बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना जारी रखें, साथ ही मानवाधिकारों व हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में भी खुलकर बात करें। दो बड़े लोकतंत्रों के रूप में, हमें यह उदाहरण पेश करना चाहिए कि लोकतंत्र शांति, स्थिरता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को क्यों बढ़ावा देता है। विदेश मंत्रालय में अपनी 30 वर्ष की सेवा के दौरान, लू ने भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया में काम किया है।

लू ने कहा, मैं इस वैश्विक महामारी को खत्म करने के लिए भारत के साथ काम करूंगा। मैं जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत और हमारे साझेदारों के साथ काम करने के लिए भी प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा, मेरे नाम की पुष्टि होने पर मैं मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, आतंकवाद विरोधी सहयोग और अमेरिकी निवेशकों के लिए बेहतर कारोबारी माहौल बनाने के लिए दक्षिण एशिया में काम करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.