
लखनऊ के राजाजीपुरम में “द फ्लाई बी कैफे” पर उपद्रव: आरोपी शकील अली गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से बनाया अपराध नियंत्रण
लखनऊ के राजाजीपुरम में “द फ्लाई बी कैफे” पर उपद्रव: आरोपी शकील अली गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से बनाया अपराध नियंत्रण
लखनऊ: लखनऊके राजाजीपुरम इलाके में सब्जी मंडी ई-ब्लॉक स्थित “द फ्लाई बी कैफे” में 24 मई 2025 को हुई हिंसक घटना ने इलाके की शांति को भंग कर दिया था। एक विवाद के चलते वहां मारपीट, तोड़फोड़ और चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शकील अली उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से पुलिस प्रशासन को एक बड़ी सफलता मिली है और इलाके में अब पूरी तरह से शांति बहाल हो चुकी है।घटना के दिन तलहा खुर्शीद ने थाना तालकटोरा में तहरीर देते हुए बताया कि उनके भाई और उसके मित्रों के साथ “द फ्लाई बी कैफे” में बैठे हुए लोग मारपीट और गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 112/2025 के तहत सुल्तान अली खान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।पुलिस ने तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शकील अली को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी। आरोपी शकील अली का स्थायी पता राम विहार कालोनी है और वह दूध के व्यापार से जुड़ा है। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि शकील अली के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और सार्वजनिक शांति भंग करने जैसे अपराध शामिल हैं।थाना तालकटोरा के उप निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल संदीप सिंह और घनश्याम यादव की टीम ने इस गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। पुलिस कमिश्नरेट ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक बताया और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि जनता का सुरक्षा और शांति कायम रहे।इस गिरफ्तारी के बाद “द फ्लाई बी कैफे” और आसपास के इलाके में शांति और व्यवस्था पूर्णतया बहाल हो गई है, और पुलिस प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों को रोका जा सके।
