diwali horizontal

मुहर्रम के जुलूस के लिए खोला गया रूमी गेट, मौलाना कल्बे जवाद ने लिया जायज़ा

0 119

लखनऊ:  मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने रूमी गेट में पिछले कई महीनों से चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। मरम्मत के कारण रूमी गेट पूरी तरह बंद था। समीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों ने मौलाना कल्बे जवाद नकवी से मुलाकात की और मरम्मत कार्य की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। गेट की मरम्मत के पहले और बाद की तस्वीरें दिखलाई जिससे पता चला कि अब तक किया गया काम काफी संतोषजनक है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल संबंधित अधिकारियों ने मौलाना से बात की है और जुलूस के लिए रूमी दरवाजा खोल दिया है, जो अब तक मरम्मत के कारण बंद था ताकि अज़ादारों को कोई मुश्किल न पेश आये। रूमी दरवाजे की समीक्षा के दौरान मौलाना रज़ा हुसैन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.