diwali horizontal

सरोजनीनगर फुटबाल चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ।

0 109

लखनऊ: सरोजनीनगर फुटबाल चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ। एलडीए कानपुर रोड स्थित जय जगत पार्क में आज से सरोजनीनगर फुटबाल चैंपियनशिप की शुरुआत की गई। इसमें अंतरस्कूली प्रतियोगिता में 18 टीमें और क्लबों की प्रतियोगिता में 35 टीमों ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता का उद्घाटन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। इस मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। उद्घाटन मुकाबला सैनिक स्कूल और अवध कॉलेजिएट के बीच खेला गया।साथ ही अंतरक्लब में गोमती टाइगर और पॉवर बूस्टर के बीच मुकाबला हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.