diwali horizontal

यूपी में कल से खुल रहे हैं 8वीं से ऊपर के स्कूल

0 208

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कोरोना महामारी के प्रकोप की रफ्तार के धीमे पड़ते ही देश के विभिन्न राज्यों में स्कूलों का खुलना जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में स्कूलों को कल सोमवार से खोलने की अनुमति दे दी है राज्य के मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश में कहा गया है कि सोमवार 7 फरवरी, 2022 से राज्य में आठवीं से ऊपर के स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थानों को खोल दिया जाएगा। आठवीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला आगे लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए राज्य में स्कूल-कॉलेजों को दिसंबर के आखिर में बंद कर दिया था। वहीं, इन्हें खोले जाने की तारीखों में लगातार बढ़ोतरी जारी थी हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी था। अब जाकर स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने भी राज्यों को स्कूलों को खोलने की सलाह दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.