diwali horizontal

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा अम्बेडकर वाहिनी का संकल्प-2027 में बनाएंगे सपा सरकार-मिठाई लाल

0 23

लखनऊ : समाजवादी पार्टी बाबासाहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू भारती ‘सुदर्शन’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव व अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती जी का जन्मदिन लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह, गरिमा एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच फल वितरित किए गए,वस्त्र बांटे गए,पेड़ लगाए गए तथा अनेक सामाजिक और जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए

मिठाई लाल भारती ने कहा कि अखिलेश यादव जी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज की आवाज और गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले जननेता हैं। उन्होंने हमेशा सड़क से लेकर संसद तक शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया है। समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी है।


उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर तथा नेताजी मुलायम सिंह यादव के सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य आज अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती से हो रहा है। यही कारण है कि प्रदेश का हर वर्ग उनसे उम्मीद और विश्वास के साथ जुड़ रहा है

रामबाबू सुदर्शन ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता के भविष्य का चुनाव होगा। प्रदेश की जनता पूरी तरह जागरूक है और अब वह अपने मताधिकार के माध्यम से हर मुद्दे का जवाब देगी। जनता विकास, सामाजिक न्याय, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर अपना निर्णय करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.