diwali horizontal

राज्य स्तरीय मेमोरियल बाॅस्केट बाॅल प्रतियोगिता का आयोजन

0 192
उन्नाव: राज्य स्तरीय दो दिवसीय बाॅस्केट बाॅल प्रतियोगिता का कुंवर रामभरोसे जी महाविद्यालय व सावित्री माथुर मेमोरियल स्पोर्ट्स सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों की 16 पुरूष वर्ग की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता यहां सिविल लाइन स्थित जगन्नाथशाह मेमोरियल काॅलेज के खेल मैदान में करायी जा रही है। उक्त जानकारी प्रदेश बाॅस्केट बाॅल एसोसियेशन के संयुक्त सचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को यहां दी।
उन्होने बताया आगामी 20 व 21 मार्च को होने वाली उक्त प्रतियोगिता में यूपी पुलिस, नार्दन ईस्ट रेलवे, डीएलडब्लू वाराणासी, सशस्त्र सीमा बल लखनऊ, आरडीएसओ लखनऊ के अलावा गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, गौतमबुद्व नगर, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ व कानपुर की चुनिंदा टीमें भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उक्त आयोजन शहर के प्रमुख अधिवक्ता रहे राजेंद्र सिंह की स्मृति में किया गया है
Leave A Reply

Your email address will not be published.