diwali horizontal

चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0 188
लखनऊ : वजीरगंज पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि रफियन ग्राउंड के पास से मुखबिर की सूचना के आधार पर थाने पर दर्ज एक वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित स्कूटी के साथ अभियुक्त अमरदीप पुत्र शिव शंकर वर्मा निवासी ग्राम झौवारो सहादतगंज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.