diwali horizontal

आवारा सांड ने किसान को किया घायल, मोके पर ही मौत।

0 122

उन्नाव: खेतों में मवेशी चराने गए  किसान को आवारा सांड ने पटक-पटक कर घायल कर दिया। अन्य किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जाकर देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के भोगला निवासी श्यामलाल 70 पुत्र पुत्तू खेतो में गाय चराने गया था। तभी वहां आवारा सांड ने किसान के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब तक आसपास खेतो में काम कर रहे किसान पहुंचते तब तक किसान की मौत हो गई।

मौत की सूचना से परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान विपिन दीवान ने पुलिस सहित अन्य अधिकारियों को सूचना दी।

परिजन शव को गांव ले गए।

मृतक के कोई संतान न होने से भतीजों के साथ रहता था।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया  जानकारी नही हैं, यदि परिजन तहरीर देते हैं तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.