diwali horizontal

लक्ष्मीकांत बाजपेई को राज्यसभा सांसद बनाये जाने पर सैय्यद अली रजा ज़ैदी (अमीश)ने दी बधाई

0 101

लखनऊ : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में नई पारी शुरू की। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। भाजपा ने पिछले माह डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेयी समेत नौ को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाजपेयी निर्विरोध जीत गए। शुक्रवार को नई दिल्ली में शपथ ग्रहण किया। वो पहली बार संसद के किसी सदन के सदस्य बने हैं। इससे पहले डॉ बाजपेयी चार बार विधायक और एक बार मायावती सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

2012-2016 के बीच चार साल तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 80 में 71 सीटें जीती थी। इस मौके पर लक्ष्मीकांत बाजपेई जी को राज्यसभा सांसद बनने पर सैय्यद अली रजा ज़ैदी (अमीश)ने बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.