diwali horizontal

डीएम के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने एसएसबी मुख्यालय अगैय्या का किया भ्रमण

0 131

बहराइच : क्षेत्र अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए जनपद भ्रमण पर आये भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के साथ एस.एस.बी. मुख्यालय अगैय्या का भ्रमण किया। 42वीं वाहिनी एस.एस.बी. के कामण्डेण्ट तपन कुमार दास ने मुख्यालय भ्रमण के लिए पहुॅचे अधिकारियों के शिष्ट मण्डल का स्वागत किया तथा सभी फैकल्टी का भ्रमण कराते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की।

एस.एस.बी. मुख्यालय के भ्रमण के उपरान्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिवपुरा सीमा चौकी का भी भ्रमण किया। चौकी के भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र पर तैनात जवानों से रू-ब-रू होते हुए उनकी दिनचर्या तथा ड्यूटी इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त हुए। सीमा पर तैनात जवानों से मिल कर प्रशिक्षु अधिकारी काफी रोमांचित दिखे।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आई.ए.एस., परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह, तृतीय कमान अधिकारी प्रवीर कुमार व स्वर्णजीत शर्मा, सहायक कमाण्डेण्ट अनिल कुमार यादव, संतोष निमोरिया, सौरभ रंजन व सुमित भारद्वाज सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.