
ब्लादीराय, सुल्तानपुर : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बल्दीराय तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया।तहसील दिवस के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुरूप टोकेन सिस्टम के अनुसार आने वाले समस्त फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया गया। साथ में पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं फरियादी मौजूद रहे।