diwali horizontal

योगी सरकार मौत के आंकड़े छिपा रही सरकार।

0 167

लखनऊ: महाकुंभ में भगदड़ की घटना को समाजवादी पार्टी ने संसद में जोर शोर से उठाने की तैयारी की है. सपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि संसद में बजट के बारे में बात बाद में की जाएगी उससे पहले वो सदन में उन लोगों की बात रखेंगे जिनकी महाकुंभ भगदड़ में जान गई है.

सपा अध्यक्ष ने इस घटना के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार बताया और कहा कि सरकार मौत के आंकड़े छिपा रही है. अखिलेश यादव ने योगी सरकार में महाकुंभ में मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया.

 

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जान गई है इस भगदड़ में सरकार संख्या छिपा रही है. सरकार ये संख्या इसलिए छिपा रही है क्योंकि उन्हें मुआवजा न देना पड़े. हमारी सबसे पहली प्राथमिकता ये है कि जो लोग खोए हुए है उनकी सही जानकारी मिले. सरकार सूची दे, शवों को उनके घरों तक पहुंचाने से लेकर उनके परिजनों को जल्द से जल्द जानकारी देनी चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर बात छिपा रही है. ये जो वीआईपी वाली बात की जा रही है तो उनके लिए अलग घाट है, अलग इंतजाम हैं, अलग प्रोटोकॉल था. जो घटना हुई है वो जहां आम लोग जाते हैं वहां हुई है. आम लोगों के लिए जो व्यवस्था और इंतजाम था. जिस सरकार ने ये कहा हो कि हम 40-45 करोड़ लोगों को स्नान करा देंगे, हमारे कुंभ में इतने लोग आएंगे.

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को बताया जिम्मेदार

अगर 40 करोड़ लोगों की बात कही हो सरकार ने और जाकर जगह-जगह कार्ड बांटे हों निमंत्रण दिया हो ये भी उचित नहीं है. कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है. लेकिन, सरकार ने जब निमंत्रण दिया है तो सरकार की तैयारी क्या थी? सरकार अपनी बात छिपाना चाहती है, सरकार की गलती है, वहां के मुख्यमंत्री हैं जो लगातार वहां जाकर मॉनिटरिंग क

Leave A Reply

Your email address will not be published.