diwali horizontal

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से परिचयात्मक रूप से मुलाकात की।

0 112

बहराइच:उत्तर प्रदेशीय  जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से परिचयात्मक रूप से मुलाकात की।इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई दिया एवं जिला अध्यक्ष विद्या विलास पाठक को अपने कर कमलों से लड्डू खिलाकर संगठन के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया।संगठन की तरफ से जिला अध्यक्ष श्री पाठक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आश्वस्थ किया यह संगठन शिक्षा व शिक्षक हितों के लिए सहयोगी और सकारात्मक भूमिका में रहेगी। लेकिन यदि जानबूझकर शिक्षकों का उत्पीड़न किया गया तो संगठन उसका कड़ा प्रतिवाद करेगा। हम शिक्षक हैं और हमारा सम्मान है सम्मान  के साथ जो भी अधिकारी सकारात्मक व्यवहार करेगा उसके साथ हम सकारात्मक रहेंगे।

निपुण लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षक संघ विभाग का सहयोग करेगा।इस अवसर पर मो.सिराजुद्दीन न्यूटन बलवंत यादव भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव राधेश्याम कनौजिया डा0प्रवीण कुमार श्रीवास्तव विवेकपाल सिंह इंदीवर रामकुमार पाण्डेय अनुराग मिश्र श्यामवीर निशा वर्मा शत्रुहन वर्मा अलीम अहमद सुनील कुमार पांडेय ओंकारनाथ टाइगर धर्मेन्द्र पाल मणिकांत अतुल कुमार त्रिपाठी डा.आशीषश्रीवास्तव इजहारुलहक अश्वनी सिंह कृष्ण कुमार श्रीवास्तव आशुतोष वर्मा आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.