diwali horizontal

प्रधानाचार्यों की पदोन्नति का स्थायीकरण होगा, मुख्यमंत्री से बात करूंगा: ब्रजेश पाठक

0 89

प्रधानाचार्यों की पदोन्नति का स्थायीकरण होगा, मुख्यमंत्री से बात करूंगा: ब्रजेश पाठक

लखनऊ: अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पदोन्नत प्रधानाचार्यों की स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी जायज मांगों को गंभीरता से लेकर उचित समाधान निकालेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर शिक्षकों की पदोन्नति का स्थायीकरण अवश्य कराया जाएगा क्योंकि इससे राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 3,000 वरिष्ठतम शिक्षक नियमों के अनुसार पदोन्नत होकर वर्षों से प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इनकी पदोन्नति का स्थायीकरण न केवल न्याय संगत है बल्कि वैधानिक और संवैधानिक दृष्टिकोण से भी उचित है। उन्होंने कहा कि जैसे हर विभाग का मुखिया उसी विभाग से आता है, वैसे ही विद्यालयों का संचालन भी अनुभवी शिक्षकों को ही सौंपा जाना चाहिए।प्रांतीय महामंत्री नरेश कुमार ने बताया कि इस मांग को पूरा करने से सरकार पर कोई अतिरिक्त व्ययभार नहीं आएगा। पदोन्नत शिक्षकों के मूल पद रिक्त होने से नए शिक्षकों की भर्ती का रास्ता खुलेगा और बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलेगा, जिनका वेतन भी अपेक्षाकृत कम होगा। इस प्रकार यह निर्णय सरकार के लिए व्यय घटाने वाला और रोजगार बढ़ाने वाला दोनों सिद्ध होगा।आय-व्यय निरीक्षक डॉ. आर.के. सिंह ने भी इस ओर ध्यान दिलाया कि पदोन्नति का स्थायीकरण केवल योग्य शिक्षकों को सम्मान देने का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विचार गोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उपयोगी सुझाव सामने आए, जिनके लागू होने से माध्यमिक शिक्षा की स्थिति और सुदृढ़ हो सकती है।विशिष्ट अतिथि एमएलसी मुकेश शर्मा ने प्रदेश भर से आए प्रधानाचार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर शिक्षक समाज के साथ खड़े हैं और अपने स्तर से हरसंभव सहयोग करेंगे।इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, महामंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष तीरथलाल, आय व्यय निरीक्षक डॉ. आर.के. सिंह, परदेसी मंत्री बृजेश शर्मा, उदय राज, सिविल सिंह यादव, रूमा देवी, संजय भारती, अजय कुमार, रामवृक्ष, संगठन मंत्री सौरभ कुमार पांडे, महेंद्र सिंह, प्रशांत पाल, मीडिया प्रभारी जितेन चौधरी, मानसिंह, हरिलाल, पवन त्रिवेदी, तथा अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही दारा सिंह, अरविंद सिंह, प्रभु दयाल, जयंत जगनलाल, अनिल यादव, विवेक उपाध्याय, रीता टंडन, तेजराम, मनोज यादव, हरिश्चंद्र गौतम, वीरेंद्र कुमार और लखनऊ के जिला अध्यक्ष अरविंद वर्मा भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.