बदायूं : में एसएसआई को गोली मारकर सिपाही ने खुद को भी गोली मारी, दोनों की हालत गंभीर, बरेली किया गया रेफर, 10 दिन की छुट्टी मांग रहा था सिपाही, 4 दिन की ही हुई थी मंजूर, उसी से शुरू हुआ था विवाद, उझानी कोतवाली का मामला।
बताया जाता है कि उझानी कोतवाली में पदस्थ सिपाही ललित घर जाने को 10 दिन का अवकाश मांग रहा था। उसे तीन दिन का अवकाश दिया गया। इसी बात को लेकर वह खिन्न था।
शुक्रवार सुबह वह कोतवाली पहुंचा जहां प्रभारी कोतवाल एसएसआई रामौतार से अवकाश को लेकर कहासुनी हो गयी। इसी बीच सिपाही ने कंधे पर टंगी एके 47 को उताकर फायर खोल दिया। उसके बाद सिपाही ने खुद भी गोली मार ली।
एसएसआई को दोनों पैरों में गोली लगी जबकि सिपाही के कंधे पर लगी। डीएम ने बताया कि अवकाश को लेकर कोतवाली में कहासुनी हुयी थी, सिपाही का चार दिन का अवकाश मंजूर हुआ था लेकिन वह ज्यादा दिनों का अवकाश मांग रहा था।
कोतवाली के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह कोरोना पीड़ति होने के चलते चार्ज एसएसआई पर था। दोनों घायलों को मिशन अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया है। मामले के जांच के आदेश दे दिये हैं।
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.