diwali horizontal

युवक मंगल दल की टीम ने दीपावली पर स्वदेशी वस्तुएं प्रयोग करने को ग्रामीणों को जागरूक किया

0 286

इटावा : युवक मंगल दल असफपुर की टीम ने दीपावली जागरूकता कार्यक्रम पर लोगों को स्वदेशी वस्तुएं प्रयोग करने को ग्रामीणों को जागरूक किया विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरीपुर में युवक मंगल दल असफपुर की टीम ने दीपावली पर्व पर लोगों को स्वदेशी वस्तुएं प्रयोग करने पर जोर दिया और ग्रामीणों से स्वदेशी चीजें जैसे मिट्टी के दिए, मिठाई आदि खरीदने की अपील की,साथ ही परिवार का सारा सामान छोटी-छोटी दुकानों से एवं रेहड़ी, पटरी दुकानदारों से खरीदने पर बल दिया गया।कोषाध्यक्ष पवन ने बताया कि दीपावली पर्व धूमधाम से मनाएं लेकिन सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें और चीनी सामानों का प्रयोग ना करें , सदस्य सचिन दुबे आदि ने घर-घर जाकर लोगों को स्वदेशी सामान खरीदने के लिए जागरूक किया है युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी ना चलाने की शपथ ली,आतिशबाजी से वातावरण प्रदूषित होता है।इस दौरान उपाध्यक्ष शिववीर आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.