
लखनऊ में IPS अफसर के घर चोरी।
Lucknow Crime News:माफिया मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसने वाले IPS

ऑफिसर यमुना प्रसाद के लखनऊ स्थित घर में चोरी हो गई है। चोरों ने कैश, घड़ी के साथ टोटियां तक पार कर दीं।

यमुना प्रसाद वही पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने मुख्तार को पंजाब में लग्जरी एम्बुलेंस में पकड़ा था। उस एम्बुलेंस का रजिस्ट्रेशन फर्जी डॉक्यूमेंट पर बना था। मामले में यमुना प्रसाद ने मुकदमा दर्ज किया, जो मुख्तार को यूपी लाने की सबसे बड़ी वजह बना था।

दरअसल, IPS यमुना प्रसाद का विकासनगर में घर है। यहां वह काफी समय से रहते नहीं हैं। चूंकि, उनकी तैनाती नोएडा में DCP पद पर है, इसलिए वह परिवार के साथ नोएडा में ही हैं।

उनके लखनऊ वाले घर की देखरेख उनके रिश्तेदार असित सिद्धार्थ करते हैं। चोरी होने के बाद असित ने ही पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खिड़की की ग्रिल काट दी गई है। नकदी सहित कई सामान चोरी हो गए हैं।