diwali horizontal

तीन शातिर चोर गिरफ्तार

0 294
लखनऊ :  हसनगंज पुलिस ने डीसीपी उत्तरी के क्राइम टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम हनीफ पुत्र सम्मी निवासी तकिया मुंशीगंज हसनगंज, देशराज पुत्र जग्गुलाल निवासी गाजीपुर और मुन्ना खान पुत्र मोहम्मद हनीफ खान निवासी बहराइच के कब्जे से चार मोबाइल फोन और 245 रुपये बरामद हुए हैं। उनके कब्जे से बरामद स्कूटी को पुलिस ने सीज कर दिया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.