diwali horizontal

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत परिवहन निगम मुख्यालय में पौधारोपण

0 120

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत परिवहन निगम मुख्यालय में पौधारोपण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय में 11 जुलाई 2025 को “प्लांटेशन वीक” के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान की भावना को समर्पित रहा।कार्यक्रम में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर, रामसिंह वर्मा, वित्त नियंत्रक अजय जोहरी, पी.आर.ओ. अमर नाथ सहाय, प्रधान प्रबंधक सत्यनारायण, एस.एल. शर्मा, गौरव पाण्डेय, आर.बी.एल. शर्मा, अंकुर विकास और गौरव वर्मा ने सहभागिता करते हुए पौधे रोपे।इस अवसर पर निगम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण किया। यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी प्रतीक है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.