diwali horizontal

लखनऊ में 50 फीट ऊंचे झूले की ट्रॉली टूटी, कई घायल

0 39

लखनऊ में 50 फीट ऊंचे झूले की ट्रॉली टूटी, कई घायल

LUCKNOW LIVE: लखनऊ के पॉश इलाके में मंगलवार रात सावन महोत्सव के दौरान 50 फीट ऊंचे चलते झूले की ट्रॉली टूट गई। ट्रॉली पांच-छह ट्रॉलियों से टकराती हुई नीचे आई। हादसे में भाई-बहन समेत 5 बच्चे घायल हो गए। एक बच्ची के मुंह से खून आने लगा।

 

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे का डराने वाला वीडियो भी सामने आया। वीडियो में एक बच्ची अपने भाई-बहन के साथ बैठी है। अचानक जोर का झटका लगता है। चीख-पुकार मच जाती है।

बच्ची चिल्लाती है- “झूला रोको, चोट लग गई है! खून बह रहा है!” आसपास की ट्रॉली में बैठे लोग भी चिल्लाते हैं। करीब 10 मिनट की चीख-पुकार के बाद झूला रुकता है। घायलों को नीचे उतारा जाता है। हादसा इंदिरा नगर में सुषमा हॉस्पिटल, इस्माइलगंज के पास रात साढ़े 7 बजे हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.