diwali horizontal

आजादी में शहीद देशभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि : अखिलेश सिंह लोधी

0 111

 

 

लखनऊ । आजादी के अमृत महोत्सव पर ७५वीं स्वतंत्रा दिवस पर झंडारोहण किया तकरोही ए एस मांटेसरी स्कूल ने। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इसे प्रत्येक देशवासी को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए ये बातें संस्थापक अखिलेश सिंह लोधी बीजेपी एवं लखनऊ पूर्व जिलाध्यक्ष लोधीराजपूत सभा ने कही। इस यात्रा के माध्यम से मौजूद सभी लोगों ने आजादी में शहीद देशभक्तों को श्रद्धांजलि दी। हाईकोर्ट अधिवक्ता बृजेश सिंह लोधी ने कहा कि यह राष्ट्र के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा, भारत माता की जय, मिलकर जश्न मनाएंगे, भारत को श्रेष्ठ बनाएंगे समेत कई नारे बच्चों ने लगाए और मिठाइंयों के साथ स्वागत किया। कृष्णा लोधी राजपूत,अनीता कार्तिक सुशील सहित कई लोग शामिल हुए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.