diwali horizontal

घर में घुसकर कीमती जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात व मोबाइल बरामद

0 91

घर में घुसकर कीमती जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात व मोबाइल बरामद

लखनऊ: दक्षिणी जोन के थाना नगराम पुलिस ने घर में घुसकर कीमती जेवर चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए सोने‑चाँदी के जेवरात व मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम की उम्मीद जताई जा रही है।थाना नगराम क्षेत्र के ग्राम अब्बास नगर निवासी देवीदीन, जो कि चौकीदार हैं, ने दिनांक 15 सितंबर 2025 को थाना नगराम में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर तीन ठप्पे वाली सोने की माला, एक ठप्पे वाली माला, एक जोड़ी झुमकी, चाँदी की करधनी, पाँच जोड़ी बिछुए, एक जोड़ी पायल तथा एक हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। शिकायत मिलने पर थाना नगराम में मुकदमा संख्या 203/2025 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।थानाध्यक्ष द्वारा अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर आज 16 सितंबर 2025 को शिवनंदन इंटर कॉलेज के पास बनी पुलिया से संजय उर्फ बबलू पुत्र इन्द्रप्रसाद तथा सतीश कुमार पुत्र रामसनेही को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्त ग्राम अहमदपुर आजम अली, मजरा शाह मोहम्मदपुर अपैया, थाना नगराम, लखनऊ के निवासी हैं।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी का माल वही है जो उन्होंने दो दिन पूर्व ग्राम अब्बास नगर से चोरी किया था। आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ जिसमें तीन ठप्पे की सोने की माला, एक ठप्पे की सोने की माला, एक जोड़ी सोने की झुमकी, चाँदी की करधनी, चाँदी की पायल, पाँच जोड़ी बिछुए, चाँदी की अंगूठी तथा वादी से चोरी गया मोबाइल फोन शामिल है। आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी के समय मिले एक हजार रुपये खर्च कर दिए गए हैं।पुलिस ने बताया कि संजय उर्फ बबलू का पूर्व में भी दो मुकदमों में नाम दर्ज है जबकि सतीश कुमार का अन्य कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। दोनों अभियुक्त घरों में घुसकर चोरी कर चोरी का सामान बेचकर जीविका चलाने का काम करते थे।गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अनुज भाटी, उप निरीक्षक चन्द्र बहादुर यादव, मुख्य आरक्षी राकेश मिश्रा, आरक्षी नीलेश कुमार तथा आरक्षी संजय कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.