diwali horizontal

बीकेटी में दो चोर गिरफ्तार,तीन मोटरसाइकिल बरामद

0 103

बीकेटी : बुधवार को पुलिस अधीक्षक जनपद लखनऊ ग्रामीण के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ ग्रामीण के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी बीकेटी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बीकेटी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान में बीकेटी पुलिस टीम बुधवार को किसान पथ के कट के पास चंद्रिका देवी रोड पर चेकिंग कर रहे थे।कि एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति इंदौराबाग की तरफ से किसान पथ की ओर आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो दोनों व्यक्ति भागने लगे।

जिन्हें मय सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। जब उनसे नाम पता पूछा गया। तो उन्होंने अपना नाम अनुज पुत्र बिहारीलाल गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी रैथा थाना बीकेटी जनपद लखनऊ व रिंकू उर्फ रजनेश पुत्र बाबूलाल उम्र 20 वर्ष निवासी बाबागंज थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी बताया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया जो नंबर प्लेट मोटरसाइकिल में लगा रखी है वो नंबर प्लेट हम लोगों ने धोखा देने के लिए बनाया है।

और यह मोटरसाइकिल चोरी की है। जब इन लोगों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया तो बताया इसके अलावा हम लोगों ने दो और मोटरसाइकिल चोरी की थी जिसे अपनी दुकान रैथा में छुपा कर रखा है, बताए गए स्थान से बीकेटी पुलिस द्वारा दो मोटरसाइकिल पैशनप्रो व स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर प्लेट व एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर लखनऊ के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बीकेटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.