diwali horizontal

अनियंत्रित डबल डेकर बस हादसा, दो की दर्दनाक मौत: रौजा गांव के पास बस गड्ढे में गिरी, एक घायल।

0 102

अनियंत्रित डबल डेकर बस हादसा, दो की दर्दनाक मौत: रौजा गांव के पास बस गड्ढे में गिरी, एक घायल।

पटरंगा, अयोध्या 5 मई 2026; पटरंगा थाना क्षेत्र के रौजा गांव स्थित चीनी मिल के आगे मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब लखनऊ से फैजाबाद जा रही एक डबल डेकर बस (नंबर UP65GT 7675) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इस दुर्घटना में दो राहगीरों—राजकुमारी (पत्नी राम सजीवन) और राम सजीवन (पुत्र अज्ञात), निवासी चौहान का पुरवा, थाना पटरंगा, जनपद अयोध्या—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, जितेंद्र यादव (पुत्र राम प्रकाश यादव), निवासी मटोली का पुरवा, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मौके पर क्षेत्राधिकारी रुदौली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली, प्रभारी निरीक्षक थाना पटरंगा, थानाध्यक्ष बाबा बाजार और मवई सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए राहत कार्य को तेजी से पूरा कराया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच जारी है।

कानून व्यवस्था: घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.