diwali horizontal

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने की मुलाकात

0 118

लखनऊ : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। आज लखनऊ में यूपी-उत्तराखंड के बीच 21 सालों से चल रहे परिसंपत्ति विवाद पर चर्चा होनी है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव भी लखनऊ के दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 5 हजार हेक्टेयर जमीन पर फैसला होना है,

जो अभी यूपी के कब्जे में हैं। इसमें लगभग 600 हेक्टेयर जमीन कुंभ की है इसके अलावा परिवहन विभाग की 500 करोड़ रुपए की संपत्ति बंटवारे पर भी विवाद है। दिल्ली में लीज पर ली गई जमीन पर उत्तराखंड भवन को नहीं बनने दिया जा रहा है। लखनऊ में भी संपत्ति विवाद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.