diwali horizontal

दीपावली में रहेगी जगमग

0 151

उत्तर प्रदेश: दिवाली पर इस बार आपके घरों को रोशन रखने के लिए यूपीसीएल ने विशेष तैयारी का दावा किया है। इसके तहत एक ओर जहां 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदी गई है तो वहीं 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिवाली के दौरान उद्योगों में खपत घट जाती है। घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत बढ़ जाती है। इसके लिए उन्होंने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से एडवांस में 150 मेगावाट बिजली खरीदी है।
दिवाली के दौरान बिना बड़ी वजह कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अपना दफ्तर नहीं छोड़ पाएंगे। सभी के अवकाश रद्द किए गए हैं। दिवाली के दौरान फॉल्ट आने पर उसे निश्चित समयावधि में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। निगम मुख्यालय से इस दौरान बिजली आपूर्ति, फॉल्ट की पूरी निगरानी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.