diwali horizontal

महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

0 186

देवरिया : महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रधानाध्यापिका शीला चतुर्वेदी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर उपस्थित महिलाओं को विरोध करने के लिए प्रेरित किया व दहेज़ के खिलाफ़ संकल्पित होने के लिए महिलाओं को जागरूक किया।चतुर्वेदी ने महिलाओं को घरेलु हिंसा के खिलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए कहा और समय पड़ने पर विद्यालय परिवार द्वारा साथ देने का आश्वासन भी दिया साथ ही मन से डर को दूर कर सशक्त बनने का आह्वान किया।

 

इसके लिए महिलाओं के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की जानकारी भी सांझा की गयी। इस दौरान विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी ब्लाॅक अध्यक्ष नीरज शाही, पूर्व ग्राम प्रधान विष्णु प्रसाद शाही, एसआरजी उपेन्द्र उपाध्याय, प्रधानाध्यापक शीला चतुर्वेदी ,सहायक अध्यापक स्मिता आर्या, योगेश मद्देशिया,अनुराग भारद्वाज,शिक्षा मित्र उर्मिला वर्मा, धनंजय कुशवाहा व शशि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.