diwali horizontal

वर्ल्ड विजन इंडिया ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपे कोविड से बचाव के उपकरण

0 101

बहराइच : वर्ल्ड विजन इंडिया की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी को पांच आक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर सहित कोविड से बचाव के अन्य उपकरण सौंपे गये।इस अवसर पर एसीएमओ जयन्त कुमार ने  कहा कि वर्ल्ड विजन इंडिया ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित  कोविड से बचाव सम्बन्धी अन्य सामग्री देकर बेहद प्रशंसनीय कार्य किया है। इसके लिए व बधाई के पात्र है।

आपदा की इस घड़ी में उन्होंने यह पुनीत कार्य किया है।यह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर गंभीर कोरोना मरीज़ों एवं कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने में अत्यंत लाभकारी साबित होगा। वर्ल्ड विजन इण्डिया के प्रबन्धक सुमन्त कुमार डीगल ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी को 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 250 पीपी किट, 500 मास्क 50 ऑक्सीमीटर  और 25 थर्मामीटर  आदि सामग्री सौपी। इस मौके पर डीपीएम सरजू खान डॉ राजेश कुमार संस्था के पदाधिकारी अमर सिंह अशोक कुमार व आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.