diwali horizontal

सोनभद्र में आंधी-तूफान से 4 लोगों की मौत

0 31

सोनभद्र में आंधी-तूफान से 4 लोगों की मौत 

LIVE NEWS: घर पर पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से गई जान

सोनभद्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि जन-धन को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन के प्रारंभिक सर्वे में 81 घरों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा एक पशु की भी मौत हुई है।

मृतकों में खड़ुई कला गांव निवासी महेंद्र कुमार (38) शामिल हैं, जिनकी बुधवार को आंधी-तूफान के दौरान मौत हो गई थी।

दूसरी घटना सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया गांव की है। यहां रामविलास (51) अपने घर के पीछे कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी में एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.