diwali horizontal

फेमिना मिस इंडिया के हाथों कॉपी-किताब पाकर खिल उठे स्लम एरिया बच्चों के चेहरे

0 161

स्लम एरिया के बच्चों के बीच केक काट कर निकिता पोरवाल ने मनाया अपना जन्मदिन
लखनऊ : सामाजिक संस्था आशा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज प्रातःकाल सेक्टर 19/372 इंदिरा नगर, लखनऊ में आयोजित एक समारोह में स्लम एरिया के बच्चों को फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने कॉपी-किताब (पठन-पाठन सामग्री) बांट कर उनको शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

समारोह में फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल ने स्लम एरिया के 3o बच्चों को उनको पढ़ने-लिखने के कॉपी-किताब और पेन- पेन्सिल बांट कर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आशा वेलफेयर कुटीर उद्योग की 20 महिला कार्यकर्ताओं को वस्त्र भेंट कर उनको स्वावलंबी बनने के लिए उनका आह्वान किया


इसके पूर्व आशा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनी वर्मा ने फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशा सेवा सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एम.पी. श्रीवास्तव, ज्योति मल्होत्रा, राहिला खान, विभा श्रीवास्तव, किरन सक्सेना, रूचि श्रीवास्तव, अनीता सक्सेना सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान निकिता पोरवाल ने स्लम एरिया के बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.