diwali horizontal

सांस्कृतिक चेतना दीपयज्ञ ने नशा मुक्त सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संकल्प दिलाया

0 119

लखनऊ अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आज हनुमंत धाम मंदिर लखनऊ (क्लार्क अवध होटल के पीछे) परिसर में आयोजित भारतीय नववर्ष सांस्कृतिक चेतना दीपयज्ञ ने नशा मुक्त सौहार्दपूर्ण सादगी से होली मनाने का संकल्प दिलया।


समाज में नैतिक, बौद्धिक और सामाजिक सुधार के साथ आगामी सनातन नववर्ष को उत्साह, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाने के उद्देश्य से हनुमंत धाम मंदिर लखनऊ परिसर में आयोजित भारतीय नववर्ष सांस्कृतिक चेतना दीपयज्ञ का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।


यज्ञ में भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के मुख्य संयोजक अभिषेक खरे, अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, विमर्श रस्तोगी, गायत्री परिवार के जोन प्रमुख अतुल सिंह और डॉ. अरविन्द निगम ने पूरे विधि-विधान से आहुति देकर संपूर्ण विश्व की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना को लेकर आम जनमानस को होली के पावन पर्व को भारतीय संस्कृति के अनुरूप नशा मुक्त, बिना हुड़दंग सौहार्दपूर्ण सादगी से मनाने के लिए जागरूक करते हुए संकल्प दिलवाया।


कार्यक्रम में लोगों से अपील करते हुए भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के मुख्य संयोजक अभिषेक खरे ने कहा कि होली का त्योहार अत्यंत पवित्र त्यौहार है, परंतु बीते कालखंड में शराब और हुड़दंग से इसका स्वरूप परिवर्तित हो रहा है। हमें इस बार संकल्प लेना है कि प्रेम और सौहार्द के इस पावन पर्व होली को हम बिना नशे और हुड़दंग के भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाये।


इस अवसर पर इक्यावन सौ दीपक जलाये गये, जिसकी जगमगाहट से सम्पूर्ण परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो गया। समारोह में भक्तिमय भजनों की रस-सरिता प्रवाहित हुई। भारतीय नववर्ष सांस्कृतिक चेतना दीपयज्ञ मे सुनील वैश्य, ज्ञान किशोर श्रीवास्तव सहित गायत्री परिवार की दिया यूथ विंग ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.