diwali horizontal

उत्तराखंड Live| 13 जून 26

0 90

उत्तराखंड Live| 13 जून 26

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून में :

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं। सुरक्षा के मद्देनज़र शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान और ड्रोन उड़ाने पर रोक लागू रही।

2.उत्तराखंड को मिली वित्तीय राहत:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए नई वित्तीय स्वीकृतियां जारी कीं।

3.हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को गति:

हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को गति मिली। स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए ₹115.61 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।

4. दिग्गज निशानेबाज का निधन: खेल जगत से बेहद दुखद खबर आई है कि उत्तराखंड के रहने वाले मशहूर और दिग्गज भारतीय निशानेबाज जशपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

5. कैंची धाम मेला अलर्ट: आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक स्थापना दिवस मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डॉक्टरों की पांच टीमें तैनात की गई हैं।

 

6. गुलदार का आतंक: पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते हमलों (6 महीने में 7 मौतें) को देखते हुए वन विभाग ने स्पेशल टास्क फोर्स गठित की है। ऐहतियात के तौर पर कई स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

7. पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को अगस्त 2026 से शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। शुरुआती चरण में इसमें रोजगारपरक चार मुख्य कोर्स शामिल किए जाएंगे।

 

8. हिमालयन ट्राउट का निर्यात: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से नेपाल के लिए ‘हिमालयन ट्राउट’ मछली के निर्यात की शुरुआत की गई है, जिसे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

9. मॉनसून अपडेट बारिश का येलो अलर्ट: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी और चमोली समेत उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज आंधी और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

10. तापमान में गिरावट: देहरादून और ऋषिकेश सहित कई मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदलने से तेज हवाएं चली हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।8. मॉनसून की एंट्री: राज्य में 22 जून 2026 तक मॉनसून के दस्तक देने के आसार जताए गए हैं।

 

11.  देहरादून में 158 वी पासिंग आउट परेड संपन्न

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित (आई एम ए) इंडियन मिलिट्री एकेडमी में 158 वी (Passing Out Parade ) का संपन्न।

Leave A Reply

Your email address will not be published.