diwali horizontal

लखनऊ में ‘तीज सेलिब्रेशन सीज़न-1’ की धूम: पारंपरिक परिधानों, नृत्य और खेलों के साथ महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज का उत्सव

0 70

लखनऊ: हरियाली तीज के उल्लास और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत परंपराओं को समर्पित सोशल इवेंट ग्रुप द्वारा ‘तीज सेलिब्रेशन सीज़न-1’ का आयोजन होटल द गोल्डन एप्पल, सेक्टर-सी, महानगर, लखनऊ में उत्साह और उमंग के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिंदु बोरा उपस्थित रहीं। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में एनजीओ पार्टनर्स एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल से प्रियंका दीक्षित, प्रेरणा मित्रा, डॉक्टर ममता भटनागर और डॉक्टर मीना खरे सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर हिस्सा लिया और तीज के पर्व को खास अंदाज में मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंक्चुअलिटी राउंड से हुई, जिसके बाद हाउजी, रैपिड फायर राउंड्स, मनोरंजक खेलों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने ग्रुप डांस, सास-बहू डांस तथा मां-बेटी डांस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के बीच गजब का उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को बेस्ट मेहंदी, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट रील मेकर सहित कई पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा बेस्ट स्माइल, बेस्ट पोज, बेस्ट फ्लावर ज्वेलरी, बेस्ट एनर्जी, बेस्ट डांस, बेस्ट आइज, बेस्ट सिंगर और ओरिजिनल लॉन्ग हेयर जैसी विशेष श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ ने कार्यक्रम का रोमांच और बढ़ा दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य तीज की पारंपरिक संस्कृति और भारतीय पारिवारिक मूल्यों को आधुनिक एवं मनोरंजक स्वरूप के साथ जोड़ना है। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ बच्चों के लिए भी विशेष प्रवेश और मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी।

सोशल इवेंट ग्रुप की ओर से इस सफल आयोजन में दीपा, ज्योति, मोना, रितु, गीता और मीनाक्षी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभागियों ने तीज के पारंपरिक गीतों और नृत्य का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने कहा कि सीज़न-1 की शानदार सफलता के बाद भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.